सुप्रसिद्ध गायक एपी ढिल्लों एवं तारा सुतारिया का वीडियो आजकल चर्चा में है। एपी ढिल्लों ने तारा सुतारिया को एक कॉन्सेप्ट के दौरान सबके सामने किस करके सबको चौका दिया। मामला यह था कि बीते शुक्रवार को गायक एपी ढिल्लों का एक कंसर्ट था जिसमें तारा सुतारिया को सरप्राइज गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया। एपी ढिल्लों और तारा सुतारिया का वीडियो पहले ही चर्चित रहा था जिसमें दोनों ने थोड़ी सी दारू का गाना गया था। वीर पहारिया का जो रिएक्शन देखने को मिल रहा है उसे वजह से दोनों काफी चर्चा में है।
यह था वीडियो में
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें तारा जब स्टेज पर आती है तो एपी ढिल्लों के साथ काफी क्लोज होकर डांस करती है। इसमें सबसे ज्यादा पब्लिक का ध्यान भी वीर पहारिया के उसे रिएक्शन ने खींचा जिसमें एपी सबके सामने तारा के गालों पर किस करते हैं।
मामले पर पब्लिक का कमेंट
इस पर पब्लिक में जोरदार कमेंट किए हैं, जो की वीर पहारिया को यह सब पसंद नहीं आया है। एक कमेंट में लिखा गया है जब एपी, तारा सुतारिया का चुम्बन ले रहे थे तो वीर असहज दिख रहे थे। एक ने लिखा है कि एपी को जब पता है की तारा किसी की गर्लफ्रेंड है तो उन्हें थोड़ा बहुत डिस्टेंस बना कर रखना चाहिए था।
जानिए कब से हैं दोनों रिलेशनशिप में
तारा और वीर ने जुलाई 2025 से रिलेशन शिप में होने की बात स्वीकार किया है। साथ ही दोनों ने एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किए हुए हैं। तारा और वीर ने हाल ही में एक दूसरे के साथ पहले रोमांटिक डेट होने के बात स्वीकार की थी। ट्रैवल प्लस लेजर इंडिया से बात करते हुए वीर ने कहा था कि मुझे इस बात से बेहद खुशी है, हमने अपनी पहली मुलाकात में ही अपने अपेक्शन और प्यार को खुलकर अपनाया। वीर ने आगे कहा हमारी पहली डेट पर मैंने पियानो बजाया और उसने गाना गया था।
क्या है दोनों का पुराना रिलेशनशिप
आपको बताने की तारा आदर जैन के साथ पहले रिलेशनशिप में थी जो रणबीर कपूर के कजिन भाई थे। लगभग 3 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और साल 2023 में दोनों का ब्रेक हो गया। वही वीर पहरिया को लेकर भी ऐसी खबरें आई थी कि उन्होंने मानुषी छिल्लर को डेट किया था। लेकिन मानुषी छिल्लर ने सिर्फ उनको एक अच्छा दोस्त बताया था। इससे पहले वीर का नाम सारा अली खान के साथ भी जुड़ चुका है।

: AP Dhillon Tara Sutaria Concert)